शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है

दबंग भारत न्यूज़ : कोरोना के कारण माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश इस बार 10वीं का परीक्षा परिणाम पहले जारी करने जा रहा है। छात्र-छात्राएं आज दोपहर 12 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए मंडल 4 सरकारी वेबसाइट और मोबाइल फोन पर दो ऐप में यह रिजल्ट अपलोड कर रहा है। छात्र मोबाइल फोन की मदद से ही तत्काल रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार 10वीं की परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
कोरोना संकट को देखते हुए इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का रिजल्ट अलग-अलग जारी कर रहा है और कोई कार्यक्रम भी नहीं होगा। पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जारी किया था और 2018 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिजल्ट जारी किया था।
यहां रिजल्ट देखे जा सकते हैं
मुख्यमंत्री ने 10वीं के बचे पेपर रद्द कर दिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 मई को बयान दिया कि दसवीं के शेष पेपर नहीं होंगे। हाई स्कूल के अब तक जितने भी पेपर हुए हैं, उन्हीं के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। कक्षा 10 के छात्रों के लिए पहली, दूसरी और तीसरी भाषा के पेपर नहीं हो पाए थे। 12वीं हायर सेकंडरी स्कूल के लिए परीक्षा के शेष पेपरों की परीक्षा ली गई। यह परीक्षाएं 8 जून से 16 जून के बीच हुईं।







