अवैध कारोबारी मनमानी रेट पर बेचते हैं बालू

भिटौली/महराजगंज
महाराजगंज : कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिटौली व इसके आसपास के धरमपुर. बांसपार. पचरुखिया तिवारी,श्यामदेउरवां थाना के तरकुलवा तिवारी आदि कुछ गांवों में इस समय बालू के कुछ अवैध कारोबारी काफी लंबे समय से सक्रिय हैं। बड़ी गाड़ियों में अवैध रूप से बालू लादकर इन गावों में आता है । बालू माफिया इन अवैध बालू को स्टोर कर लेते हैं और कई दिनों तक जरूरतमंद लोगों को मनमानी रेट पर बेचते हैं।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

यह कारोबार काफी दिनों से देखा जा रहा है ,लेकिन कोई भी प्रशासनिक जिम्मेदार व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगती है। वह मूकदर्शक बने रहते हैं। जिम्मेदारों की भूमिका भी यक्ष प्रश्न बनकर रह गया है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक बालू लदी बड़ी गाड़ियों को पड़ोसी जनपद व थानों से होकर गुजरते हुए देखा जाता है लेकिन इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती है।
इस समय धरमपुर के ए.एन.एम सेंटर व गांव के पश्चिम दिशा से होकर गुजरने वाली नारायणी नदी की शाखा गंडक नहर के बगल में तरकुलवा तिवारी में सहकारी संघ के बगल में तथा पचरुखिया में छोटी नहर के पास अवैध बालू को बड़ी आसानी से ढेर के रुप में देखा जा सकता है जो टीले के रूप में स्टोर किया गया है। और बालू के अवैध कारोबारी यहीं से अपना वितरण करते हैं। काफी लंबे समय से धर्मपुर को बालू के अवैध कारोबार का केंद्र माना जाता रहा है।







