घुघली में ट्राली चोरों का गिरोह सक्रिय लोग परेशान

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज: घुघली क्षेत्र में ट्राली चोरी होने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक माह के अंदर दो ट्रालियों के चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना आठ जुलाई की है। पुलिस चौकी के सामने रहने वाले रामनयन यादव के दरवाजे से ट्राली चोरी हो गई।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
आसपास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरी की वारदात कैद है। दूसरी घटना ग्रामसभा मंगलपुर पटखौली निवासी बेचू यादव शाम को अपनी ट्राली खलिहान पर खड़ी कर सोने चले गए। सुबह देखे तो ट्राली गायब मिली। थाना प्रभारी गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों घटनाएं संज्ञान में है। शीघ्र ही ट्राली को बरामद किया जाएगा।







