13.90 लाख की लागत से सिरसिया में पंचायत भवन का निर्माण होना है

महराजगंज: आजादी के सात दशक बाद परतावल क्षेत्र के सिरसिया गांव में पहली बार किसी सरकारी पंचायत भवन के निर्माण को लेकर शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन कराया गया। पूजन भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया। पंचायत भवन के पूजन के बाद उन्होंने ब्लाक के उच्चाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराए जाने के निर्देश भी दिए।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
ग्राम विकास अधिकारी सृष्टि सिंह ने बताया कि 13.90 लाख की लागत से सिरसिया में पंचायत भवन का निर्माण होना है। इस दौरान ग्राम प्रधान सिद्धीक, सेराज, तकनीकी सहायक अशोक सिंह, विवेक पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।






