युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत

भिटौली,महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरा राजा के पास टोल प्लाजा के निकट बीती रात करीब 3 बजे पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने दूसरे मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दिया । जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया जिनका इलाज के दौरान बिगड़ती हालत देख मेडिकल कालेज रेफर किया गया। युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा रामपुर महुअवा के निवासी 22 वर्षीय प्रिंस मौर्य पुत्र गौतम मौर्य की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी । लास को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
रिपोर्टर – चन्दन मद्धेशिया







