संयोग अच्छा रहा कि परिवार का कोई सदस्य हताहत नही हुआ है।

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- विकास खन्ड घुघुली अन्तर्गत ग्रामसभा गंगराई निवासी अनिरुद्ध प्रसाद पुत्र रमेशर का खपरैल का आवासीय मकान जर्जर हालत मे था जो बरसात के कारण आधी रात को उस समय भर भरा कर गिर गया जब उस मकान मे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। संयोग अच्छा रहा कि परिवार का कोई सदस्य हताहत नही हुआ है। फलत:घर मे रखा खाद्यान्न पुरी तरह नष्ट हो गया है। परिवार बेघर हो गया है लोग दूसरे के घर मे शरण लिए हुए हैं। अनिरुध्द प्रसाद ने इसकी लिखित सूचना जिलाधिकारी महोदय महराजगंज को देकर अविलंब प्रधानमंत्री आवास बनवाने की मांग की है।
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में






