दिनदहाड़े गांव में युवक ने कट्टा लहरा कर महिला को दी धमकी

महराजगंज , श्यामदेउरवा

दबंग भारत न्यूज़ – श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के पिपरा खादर मे मनबढ और अपराधी प्रवृति के युवक ने पूरे गांव मे घूम घूम कर कट्टा लहराकर पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी है।कट्टा लिये एक महिला के घर पहुच युवक ने धमकी दी और पूरा गांव मे कट्टा का प्रदर्शन कर पुलिसिया हनक को कटघरे मे खड़ा कर गया।युवक के इस कृत्य से पूरा गांव दहशतजदा हो गया।महिला के युवक ने मोबाइल से कट्टा लिये व्यक्ति का वीडियो बना लिया,जिसमे युवक की दबंगई देख लोग दंग है।

श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के पिपरा खादर निवासी सुमित्रा देवी पत्नी लालमन ने श्याम देउरवा पुलिस को तहरीर देकर गांव मे ही मनबढ किस्म के व्यक्ति तीर्थ निषाद पुत्र रामप्रीत निषाद पर कट्टा लेकर धमकाने का आरोप लगाया है।पुलिस को दिये तहरीर मे पीड़िता ने कहा है कि वह गांव मे अपने साथ व तीन बच्चो के साथ रहती है।गांव का ही तीर्थ निषाद उसके घर कट्टा लहराते पहुचा और गाली देने लगा,फिर वह सुरेंद्र विश्वकर्मा की दुकान पर पहुचा और कट्टा का नाल साफ करने को कहा।इसके बाद बदमाश युवक पुनः उसके घर आया कट्टा मुंह मे डाल धमकी देने लगा।युवक के खौफनाक कृत्य देख महिला गश्त खाकर गिर गयी।

बदमाश युवक के इस कृत्य का महिला के पुत्र ने वीडियो भी बनाया है जिसमे बैखौफ होकर युवक पूरे गांव मे हाथ मे कट्टा लहराता घूम रहा है।महिला ने श्यामदेउरवा पुलिस को तहरीर देकर उक्त प्रकरण मे कार्यवाही की मांग की है।पुलिस प्रशासन से बैखौफ युवक का कृत्य से ग्रामीण सहम गये है।युवक के हाथ मे कट्टा प्रदेश मे अपराध मुक्त समाज के दावे पर प्रश्नचिंह खड़ा कर रहा है।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img