विराट का शतक और धोनी के दम से ऑस्ट्रेलिया परास्त, दूसरे वन-डे में भारत ने 6 विकेट से जीता मैच

विराट कोहली (104) की शानदार शतक और एमएस धोनी (55*) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की।

विराट कोहली (104) की शानदार शतक और एमएस धोनी (55*) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की। एडिलेड के ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 बराबर हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए भारत को 299 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने 4 गेंदे शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। एमएस धोनी 55* दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 57 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने पीटर सिडल द्वारा किए पारी के 43वें ओवर की पहली गेंद पर जमाकर अपने करियर का 39वां शतक जमाया। कोहली ने 108 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से सैकड़ा पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने छठा शतक जमाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 24वां शतक जमाया।

ऑस्ट्रेलिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की। पहले वन-डे में बिना खाता खोले लौटने वाले गब्बर इस मैच में अच्छी लय में नजर आ रहे थे। पारी का आगाज करने आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े।

इस साझेदारी को जेसन बेहरेनडॉफ ने 7वें ओवर की चौथी गेंद पर धवन को आउट कर तोड़ा। रोहित की तुलना में धवन ने ज्यादा तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। वह बड़ा शॉट मारने की फिराक में अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके बाद रोहित शर्मा के रूप में टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। बड़ा शॉट खेलने की फिराक में वे बाउंड्री पर धरे गए। स्टोइनिस की गेंद पर उन्हें हेंड्सकोंब ने लपका। आउट होने से पहले उन्होंने 52 गेंदों पर 43 रन बनाए।

तीसरे विकेट के रूप में अंबाती रायुडू चलते बने। कप्तान कोहली के साथ उन्होंने टीम के लिए 59 रन जोड़ दिए थे, तभी ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को दोबारा मैच में लाकर खड़ा कर दिया। आउट होने से पहले रायुडू ने 24 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। 44वें ओवर की चौथी गेंद पर रिडर्सन ने मैक्सवेल को हाथों कैच आउट कराकर कोहली को चलता किया। कोहली ने 112 गेंदों में पांच चौके और 2 छक्कों की मदद से 104 रन शानदार शतकीय पारी खेली।

चौथे विकेट के लिए धोनी और कोहली के बीच 82 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद धोनी और कार्तिक की जोड़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टोइनिस, बेहरेनडोर्फ, रिचर्डसन और मैक्सवेल चारों ने 1-1 विकेट लिए।

Sources :- amarujala.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img