कोल्हुई थाना क्षेत्र में पवह नाले में डूबने से दो की मौत एक कि हालत गंभीर

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – कोल्हुई थानाक्षेत्र के इलाहाबास के मछलिया घाट पर मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब तीन युवक पवह नाला में डूब गए।जिनमें एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दो घंटे तक चले रेस्क्यू आपरेशन में अन्य दो युवकों को बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी । इस घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है । पवह नाला के मछलिया घाट पर इलाहाबास गांव निवासी हमीदुल्लाह ( 18 ) , आलम ( 19 ) व शाहिद रजा ( 15 ) मंगलवार अपराह्न तीन बजे नहाने गए थे । इस दौरान तीनों अचानक नाले के गहरे पानी में चले गए । आसपास के लोगों ने शाहिद रजा को बचा लिया , लेकिन हमीदुल्लाह व आलम गहरे पानी में डूब गए । सूचना मिलते ही आसपास गांवों के लोग पवह नाला पर उमड़ पड़े ।

नवागत सीओ सुनील दत्त दुबे , एसओ राम सहाय चौहान व तहसीलदार मौके पर पहुंचे । दो घंटे के रेस्क्यू आपरेशन में गोताखोर के माध्यम से हमीदुल्लाह व आलम को नाला से बाहर निकाला गया । उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया । जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । इस मामले में एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है । लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए । इसके बाद पंचनामा तैयार कर दोनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।Facebook Comments Box

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img