समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – जनपद – महराजगंज । विषय : – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्यों उनके परिजनों , रिश्तेदारों को डरा धमकाकर , प्रताड़ित और आतंकित कर चुनाव को प्रभावित किये जाने के सम्बन्ध में । महोदय , अवगत कराना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 03 जुलाई 2021 को होना है । पुलिस प्रशासन सत्ता पद के दबाव में काम कर रही है । धन – बल , व छल – बल और सत्ता बल का अनैतिक खेल खेला जा रहा है । इससे साबित हो रहा है कि भाजपा सरकार जनादेश का सम्मान करना नहीं चाहती है । सत्ता पक्ष के इसारे पर जिला पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है तथा परिजनों को भय लालच दिखाकर आतंकित किया जा रहा है जो कि संवैधानिक मूल्यों के विपरित है । भाजपा के सांसद विधायक के द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके अपना कर चुनाव को निष्पक्षता एवं पवित्रता नष्ट करने की कोशिश की जा रही है ।

पुलिस द्वारा जिला पंचायत सदस्यों , उनके परिजनों , रिश्तेदारों को थानो पर लाकर डराया धमकाया जा रहा है । सत्ता के दुरूपयोग का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है । अतः जिला प्रशासन से हम मांग और आग्रह करते है कि लोकतांत्रितक मूल्यों के अन्तर्गत शुचितापूर्ण चुनाव संपन्न कराने के प्रति संकल्पित होते हुए हम विपक्ष के लोगों और सपा समर्थित / घोषित प्रत्याशी को प्रशासन के द्वारा विश्वास दिलाया जाये कि जिला पंचायत सदस्यों विपक्ष के नेताओं , परिजनों आदि को किसी भी प्रकार आतंकित या प्रताड़ित ना किया जाय । अन्यथा की दशा में हम समाजवादी लोग धरना प्रदर्शन और आन्दोलन को बाध्य होंगे , जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img