बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित 26 वर्षीय महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।

प्रसूता और तीन नवजातों की हालत ठीक है जबकि एक नवजात वेंटिलेंटर पर है। 

कोरोना संक्रमित प्रसूता द्वारा चार बच्चों को जन्म देने का यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला है। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर कोरोना जांच के ल‌िए नवजातों का नमूना माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेजा है। सफल ऑपरेशन में गायनी, एनेस्थीसिया और बालरोग विभाग के डॉक्टरों का विशेष योगदान रहा है। 

प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि देवरिया के गौरी बाजार की रहने वाली 26 वर्षीय प्रसूता सोमवार की देर रात 11.30 बजे के करीब बीआरडी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए पहुंची। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच की। मामला सिजेरियन का लगा। सिजेरियन से पहले डॉक्टरों ने एंटीजन किट से जांच की तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 

तत्काल प्रसूता को पीएमएसएसवाई चिकित्सालय में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद आधुनिक माड्यूलर ओटी में गायनी और एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन प्रसव कराया। एक साथ चार बच्चों के जन्म के बाद तत्काल बाल रोग विभाग की टीम को बुलाया गया और बच्चों के सेहत की जांच कराई गई। चारों बच्चों का वजन एक से डेढ़ किलोग्राम तक है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img