गोरखपुर में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ गौरव ग्रोवर  के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए  आज बुधवार को देर  शाम व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच की गई, जिसमें 3 वाहनों में मोडिफाइड साइलेंसर पाए जाने पर उनका चालान किया गया। इसके साथ ही यातायात के सुगम संचालन के लिए गोलघर से कचहरी चौराहे तक फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े 18 वाहनों को टो करके यार्ड में ले जाया गया। कुल 84 चारपहिया और 198 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।पुलिस ने उन वाहन स्वामियों और चालकों पर भी नजर रखी, जिन्होंने दो से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया और चालान का भुगतान नहीं किया।

ऐसे 37 वाहनों को चिह्नित कर सम्भागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर को रिपोर्ट भेजी गई, जिसके आधार पर इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया। जल्द ही इन वाहनों को विधिवत जमा करने की कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1014 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम (एम.वी. एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया गया। यातायात पुलिस का यह अभियान शहर में सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img