Thursday, February 12, 2026

नए नारे ‘अब होगा न्याय’ के सहारे दिल जीतेगी कांग्रेस, जावेद अख्तर ने तैयार किया गीत

कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नया नारा ”अब होगा न्याय” जारी

कांग्रेस ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नया नारा ”अब होगा न्याय” जारी करते हुए आरोप लगाया कि देश में ‘अन्याय’ का माहौल है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रचार अभियान ”न्याय” के ईद गिर्द केन्द्रित होगा। यह शब्द न केवल पार्टी की प्रस्तावित न्यूनतम आय गारंटी योजना को रेखांकित करता है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रदान करने की बात भी करता है। उन्होंने कहा, ”देश में न्याय की मांग की जा रही है जिससे गरीब वंचित हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ”अभियान दिलों को जीतने” पर केन्द्रित होगा।

शर्मा ने कहा कि पार्टी ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन कर अपने प्रचार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि अभियान का मुख्य गीत ‘मैं ही तो हिन्दूस्तानी हूं” जावेद अख्तर ने लिखा है और संगीत अर्जुना हरजाई ने दिया है। अभियान फिल्म का निर्देशन निखिल अडवाणी ने किया है और इसके छायाकार तुषार कांति राय हैं।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, अभियान पैनल के साथ-साथ कोर कमेटी के सदस्य प्रचार की रणनीति तैयार करने में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के पीछे विज्ञापन एजेंसी ‘परसेप्ट है। युवा टीम पार्टी के डिजिटल मीडिया अभियान के लिए भी काम करती है।

ठान लिया है सारे हिंदुस्तान ने,
आयी है सुनहरी घड़ी “न्याय की।
हर धोखे, जुमले का होगा हिसाब,
घड़ियां खत्म हुई अब “अन्याय” की।।
कांग्रेस बनेगी हर जन की आवाज,
दूर करेगी पीड़ा हर “असहाय” की।

शर्मा ने बताया कि पार्टी के डिजिटल मीडिया मंच का काम ‘सिल्वरपुश’ देख रहा है, जबकि ‘डिजाइन बॉक्स’ और ‘निक्सन’ जैसे एजेंसियां भी प्रचार अभियान के कार्य में शामिल है। अभियान के तहत न्याय योजना, गरीबी उन्मूलन, बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार, किसान, महिला आरक्षण, सरलीकृत जीएसटी, सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और स्टार्टअप जैसे मुद्दों को समेटा गया है, जिसका वादा कांग्रेस घोषणापत्र में किया गया है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि इस ‘360 डिग्री क्रॉस-प्लेटफॉर्म’ अभियान में टीवी फिल्म, सिनेमा स्पॉट (कमर्शल विज्ञापन), रेडियो जिंगल, होर्डिंग और डिजिटल स्क्रीन, प्रिंट विज्ञापन, सोशल मीडिया और सार्वजनिक वाहन शामिल है। इन विज्ञापनों को मराठी, बंगाली, गुजराती, असमिया और मलयालम सहित छह भाषाओं में रूपांतरित भी किया गया है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...

ग्रामीण सफाई कर्मी संघ का चुनाव संपन्न, रामचंद्र महामंत्री निर्वाचित

महराजगंज :- के परतावल विकास खंड सभागार में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading