पुलवामा में हुए हमले में शहीद जवानों के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।
पुलवामा में हुए हमले में शहीद जवानों के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद पार्टी कार्यालय में की इस सभा में शामिल होने पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रदेश संयोजक और मंत्री गोपाल राय कई विधायक पार्टी के पदाधिकारी समेत अन्य नेता मौजूद रहे। ईश्वर से शहीदों की आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने करने की शक्ति दें।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
इस मौके पर श्रद्धाजलि सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहीदों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आज पूरा देश इस हमले से बेहद दुखी और गुस्से में है। देश की जनता शहीदों के इस बलिदान का बदला लेगी। उन्होंने कहा कि इस हमले का बड़ा जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि इस हमले पर केंद्र सरकार का जो भी फैसला होगा। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार केंद्र के हर फैसले के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीदों की मौत का बदला लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस हमले से पूरा देश गुस्से में है।
मनीष सिसोदिया ने इस मौके पर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस हमले का बदला लेने के लिए केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उनका समर्थन करेंगे। देश के गुस्से को समझना होगा। इस हमले का जवाब हमे देना ही होगा। उन्होंने शहीदों के परिजानों को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की। गोपाल राय ने कहा कि यह बेहद कायराना हमला था। मगर हमारे वीर सैनिक ऐसे हमले से डरने वाले नहीं है। वह इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
Source :- livehindustan.com







