
महराजगंज। प्रोत्साहन राशि की बजाय मानदेय देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आशा कार्यकत्री एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
- शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत– बृजेश मणि त्रिपाठी
- धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात
- कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत
- श्यामदेउरवा में इंटरमीडिएट छात्राओं को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा फेयरवेल समारोह
- मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी
संगठन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय देने की व्यवस्था अब तक लागू नहीं की गई। चार माह बीत जाने के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि इंतजार करते – करते आशा कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है और मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू कियाजाएगा। यह चेतावनी भी दी कि जरूरत पड़ने पर आशा कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन भी करेंगी। इस मौके पर साधना मिश्रा, रीता तिवारी, मीरा देवी, संध्या देवी, विमला, सरस्वती, शकुंतला, मंजू, हिना पासवान, पूनम, ज्ञांती, रामसवारे, जयराम भारती, राजू चौधरी, प्रमोद आदि मौजूद रहे।






