मंगलपुर पटखौली को हरा कर बारीगांव ने किया ट्राफी पर कब्जा

जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतिभाएं निखरती हैं।

दबंग भारत न्यूज़ – परतावल।महराजगंज घुघली विकास खंड के मंगलवार पटखौली स्मृति गरिमा शुक्ला क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच बारीगांव और मंगलपुर पटखौली के बीच खेला गया जिसमे बारीगांव के कप्तान चंदन कृष्ण त्रिपाठी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।और15ओवर में 246रन का लक्ष्य रखा। बारीगांव के खिलाड़ी मुलायम ने 20गेंद खेल 80रन बनाएं। जिसके जवाब में मंगलपुर पटखौली की टीम 15ओवर में 144रन ही बना सकी इस तरह चंदन कृष्ण त्रिपाठी के कप्तानी में बारीगांव ने 102 रनों से मंगलपुर पटखौली को हरा फाइनल मैच जीतकर प्रतियोगिता की ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

अच्छा प्रदर्शन करने पर बारीगांव के खिलाड़ी मुलायम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विजेता टीम को 15000 हजार और उप विजेता टीम को 7000 नगद पुरस्कार मिला। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कुशीनगर जिले के खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतिभाएं निखरती हैं। जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि खेल का जीवन में बड़ा महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए। सराहनीय आयोजन के लिए मैं आयोजक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक संयोजक भरत शुक्ल ने की ।कमेंट्री अंकित मणि त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, कृष्णानंद दुबे, हरिश्चंद्र चौहान ने किया।स्कोरिंग भोलू व उज्ज्वल कुमार ने किया। अम्पायर चंद्रशेखर, उमेश यादव अफजल व श्यामू रहे। इस दौरान संजीव शुक्ल, मृगेशबहादुर सिंह, सुशील शुक्ल,जोगी शुक्ल,जुगनू शुक्ल, रविंद्र, बलराम, गणेश, संदीप,अरुन, उमेश, जितेन्द्र, चंदन, मुकेश, अखिलेश, चंद्रशेखर आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img