नौतनवां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला

नौतनवां/ महराजगंज: बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रही हिंसा और हिन्दू धर्म स्थलों पर हो रही तोड़-फोड़ के खिलाफ नौतनवां कस्बे के गांधी चौक पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने मिलकर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारियों, समाजसेवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और घरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। हिंदुओं की संपत्तियों को लूटा जा रहा है,हिंदू महिलाओं और बेटियों के साथ क्रूरतम अत्याचार और मकानों को तोड़कर उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है। इन अत्याचारों ने भारतीय समाज में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। जितेंद्र जायसवाल ने कहा, “हम इस हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध दर्ज करा रहे हैं। हम मांग करते हैं कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।” उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर ध्यान दें और हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं।

इस विरोध प्रदर्शन में किशन मद्धेशिया, राधेश्याम गुप्ता, संतोष अग्रहरि, विशाल मद्धेशिया, राजन वर्मा, राधेश्याम यादव, जगदीश सहानी, विनोद जायसवाल, शेषमान सहानी, अजय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, संदीप सिंह, अमित जायसवाल, सुनील गुप्ता, गौरी शंकर, अजय थापा, सचिन जायसवाल, सुनील त्रिपाठी, मनोज जायसवाल सहित कई बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img