शाखा प्रबंधक ने किया ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

भिटौली, महराजगंज

घुघली ब्लॉक के उपनगर भिटौली बाजार में दिन सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक शिकारपुर शाखा के शाखा प्रबंधक श्री राज मधुसूदन नारायण जी के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र भिटौली का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि निश्चित तौर पर आज लोग बैंकों से अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं।

बैंकों में भी काम की अधिकता बढ़ गई है जिससे बैंक में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी व्यस्त हो जाते हैं। ऐसे में पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को सुलभ सेवा देने के लिए कटिबद्ध है। इसी आलोक में आज भिटौली में ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक चन्दन मद्धेशिया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि योजना,वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित कई पेंशन के भुगतान के लिए ग्राहक सेवा केंद्र ग्राहकों की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम को महेंद्र प्रताप सिंह,राजीव पटेल,अजय पटेल,सुधीर सिंह,अमित पटेल,रमेश जायसवाल व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिराज रॉय आदि ने भी संबोधित किया और कहा कि निश्चित तौर पर ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने किया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक हरेंद्र कुमार गुप्ता,भुवनेश कुमार,लीला बहादुर सिराज,मो इजहार खान,रंजना विश्वकर्मा, मयंकर यादव,वृन्दावन,संजय कुमार,राहुल गुप्ता,राहुल मद्धेशिया, विनय तिवारी,कृष्णा यादव,पिन्टू चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Hot this week

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

Topics

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img