पनियरा बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया के लिए सतीश चंद्र मिश्रा ने किया जनसभा , मांगा समर्थन

भिटौली/ महराजगंज

महराजगंज : सोमवार को पनियरा विधानसभा के परतावल पंचायत इंटर कॉलेज में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका मंच पर स्वागत किया। बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया ने पहले मंच से आभार व्यक्त किया। सतीश चंद्र के बेटे कपिल मिश्रा ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को झूठी सरकार बताया।

मंच पर संबोधन से पहले सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि आज हम बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया के लिए बहन कुमारी मायावती के निर्देशन पर आए हैं। कानून का राज कानून की तरह चलाने वाली सिर्फ बहन कुमारी मायावती है उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी माफिया डकैती बलात्कार 24 घंटे में बढ़ जाते हैं, इसके साथ ही दंगे फसाद भी शुरू हो जाते हैं। कुछ समय बाद ऐसा माहौल बन जाता है कि लोग अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए रोजगार तक नहीं ढूंढ पाते रोजगार देने वाली भाजपा सरकार को झूठी सरकार घोषित कर देना चाहिए।

भाजपा-सपा दोनों सरकारें आपस में बंद कमरे में बैठकर के आगे की रणनीति तय करते हैं बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा हाथरस की घटना का उल्लेख करते हुए कहते है कि दलित पीड़ता को CM के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जलाया था। उसके बाद उन्होंने बिकरु कांड के लिए बोला कि ब्राह्मण परिवार की खुशी दुबे को जेल में जबरजस्ती रखा गया है।

लखीमपुर में किसानों के जिक्र से सतीश चंद्र मिश्रा पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लखीमपुर में किसानों को रौंदने का काम किया है। वो आगे कहते है कि लखीमपुर के आरोपी को 4 माह में ही बेल मिल गई सतीश चंद्र मिश्रा ने करीब 40 मिनट के भाषण में जमकर विपक्ष पर निशान साधा और बसपा के लिए वोट मांग,इस दौरान मदन राम,श्यामसुदर चौरसिया, घनश्याम दास अखिलेश आर्य हरि प्रकाश निषाद नारद राव विनोद सिंह सैंथवार जावेद सिमनानी सदानंद भारती उदय प्रताप अग्रहरी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img