महराजगंज: दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज में शामिल होकर लौटे महराजगंज जिले के 21 लोगों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को कोल्हुई व पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उनको बुधवार को पकड़ा था और जिला महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में रखवाया है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
ये सभी तब्लीगी मरकज में शामिल होने के बाद 21 मार्च को गांव पहुंचे थे और अपने घरों में छिपे हुए थे। इनमें कोल्हुई क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव के नईम, इसरार, इनमिलदुल्लाह, आफताब, नदीम, मेराज व आफताब आलम, सोनपिपरी खुर्द के अताउल्लाह, अरशद व इमदादुल्लाह, एकसड़वा गांव के आशिक अली, सदरुल हक, बड़हरा इंद्रदत्त गांव के अब्दुल हसीन, नूर आलम व इब्राहिम व पुरंदरपुर क्षेत्र के विशुनपुर फुलवरिया गांव के अशफाक, सलाउद्दीन, असरूद्दीन, इम्तियाज तथा विशुनपुर कुर्सियां के निजामुद्दीन व वसीउल्लाह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।






