शिलान्यास को लेकर पड़ोसी देश नेपाल में भी उत्सव का माहौल है

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को लेकर पड़ोसी देश नेपाल में भी उत्सव का माहौल है। यहां घर-घर दीपावली मनाई जा रही है। सीमावर्ती रूपनदेही, नवलपरासी से लेकर राजधानी काठमांडू तक लोगों ने मंदिर का शिलान्यास होने पर पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया।
- नवागत अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने किया कार्यभार ग्रहण
- अवैध ढंग से पोखरी में खनन कर रही जेसीबी को पुलिस ने पकड़ा
- वार्षिक परीक्षा मेधावियों को मिला सम्मान खिले चेहरे
- जिलाधिकारी द्वारा की गयी रबी विपणन वर्ष हेतु गेहूं खरीद के संदर्भ में समीक्षा
- आग लगने से 50 एकड़ से अधिक फसल जल कर राख
मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ कर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगे। विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक व विशेष पूजा का आयोजन कर अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की गई। मंदिर के पुजारी मूल भट्ट की अगुवाई में संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद बास्तोला आदि लोगों ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया।