5 अगस्त प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का हैं

भिटौली, महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- 5 अगस्त, 2020 को भूमिपूजन / शिलान्यास न केवल मंदिर का है वरन्, एक नए युग का भी है। यह नया युग प्रभु श्रीराम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का है।यह युग मानव कल्याण का है। यह युग लोक कल्याण हेतु तपोमयी सेवा का है। आप सभी क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि घर पर पांच दीपक जलाएं। ता कि दीपावली की तरह पूरा देश जगमगा उठे और आप सभी इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बने।उक्त बातें कामतारोड निवासी समाजसेवी मानवेंद्र द्विवेदी ने लोगों से संपर्क के दौरान कही।
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में
उन्होंने कहा कि यह क्षण उन सभी श्री राम भक्तों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने कार सेवा में भाग लेते हुए अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण हेतु अपने प्राणों की आहुति दी थी। शिलान्यास कार्यक्रम पर केवल भारत ही नहीं अपितु विदेश में रह रहे हिंदू समाज के लोगों तथा पूज्य साधु संतों की निगाह टिकी हुई है। यह सौभाग्य दिन हिंदू समाज तथा पूज्य साधु संतों के लंबे संघर्ष के बाद आया है। मंदिर आंदोलन में गोरक्ष पीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ जी तथा अवैद्यनाथ जी महाराज का विशेष योगदान था।






