अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर तराई में उत्सव का माहौल रहा

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज : अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर तराई में उत्सव का माहौल रहा। जन-जन आह्लादित रहे। हर चेहरे पर प्रफुलता छलक रहा है। मठ-मंदिरों से लेकर घरों तक रामनाम, संकीर्तन, सुंदरकांड, रामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ।
- शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल
- भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
- ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड से ग्रामीणों में रोष झूलते तारों ने बढ़ाया खतरा
जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। घर-घर दिवाली मनी। दीपों की रोशनी से गांव से लेकर शहर तक जगमग रहा। राम-नाम की गूंज से वातावरण राममय रहा। इस दरम्यान कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, वहीं पटाखे भी फोड़ें।






