महदेवा से सिसवा मुंशी चौराहा तक यात्रा करना हुआ दुश्वार

सिसवामुंशी चौराहा से महदेवा तक दुर्घटना को दावत देती क्षतिग्रस्त पुलिया

भिटौली /महराजगंज
परतावल विकास खंड अन्तर्गत सिसवामुंशी चौराहा से महदेवा तक दुर्घटना को दावत देती क्षतिग्रस्त पुलिया एवं टूटी फूटी सड़क है। रास्ता पूरी तरह से टूट चुकी और 1 फिट से दो फीट तक गढ्डे में तब्दील होचुका है । क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खास, जमुनियाँ, पिपरपाती, बरियारपुर,बेलवा , बरगदही, सिसवा मुंशी, जद्दू पिपरा , कम्हरिया , विशुनपुर खुर्द ,गोपाला रघुनाथपुर आदि दर्जनों गांवों का रोजमर्रा की जरूरत पूरा करने के लिए परतावल चौराहा का जाने का मुख्य सड़क है।लेकिन सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा से कम नही है। जद्दू पिपरा के समीप रास्ते मे पुलिया छतिग्रस्त हो जाने के कारण खतरा का भय बना है।

सिसवा मुंशी चौराहे की मुख्य सड़क उबड़ खाबड़ है और नाली का निकास ना होने के कारण पानी का जमाव हमेशा लगा रहता है। जिसमें लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। यदि समय रहते रास्ता ठीक नही कराया गया तो समस्या और बढ़ जाएगी।रात के समय मे आने जाने वाले राहगीरो की दुर्घटना डर बना रहता है। इसके बाद भी जिममेदार कुंभकरण की नींद सो रहे है।

सिसवा मुंशी स्थित इंटर कालेज, डिग्री कालेज, दो बैंक, बाजार, पुलिस चौकी है। फिर भी उदासीनता से बदहाल है। इस रूट पर दर्जन भर विद्यालय संचालित है और उसके गाड़ी भी चलती है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण एजाज खान,नागेश्वर पटेल रामललित, सुनील यादव ,बबलू पटेल,हशरतुल्ला खान, विनोद, काजिम,अमरजीत पटेल,सुकई,अंकितमणि,अखिलेश मोदनवाल,पूर्व प्रधान इरफान खान ,सफीउल्लाह, नियाज अहमद, सोहरत अली, आदि ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।

इकबाल अहमद की रिपोट

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img