डीएम ने परीक्षा कंट्रोल रूम का लिया जायजा, बोर्ड परीक्षा की तैयारियां परखीं

मंगलवार से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। महराजगंज में डीएम डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने परीक्षा कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था परखी। कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पूरा इंतजाम कर लिया गया है। नकल करने और कराने वालों को जेल भेजा जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को एक साथ शुरू हो रही हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने व पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी।

इसके लिए पहली बार वेबकास्टिंग होगी। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने परीक्षा के एक दिन पहले गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मानीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में सात कम्प्यूटर लगाया गया है। प्रत्येक कम्प्यूटर पर राजकीय विद्यालय के अध्यापक को लगाया गया है। इसके बाद डीएम ने परीक्षा केंद्र जीएसवीएस इंटर कालेज के कक्षों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईओएस को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त लाइट, इंटरनेट, शुद्ध पानी, शौचालय के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को कड़ी हिदायत दे दें।

किसी भी तरह की बहाने बाजी नहीं चलेगी। नकल का संदेह होने पर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त फोर्स भी तैनात की जाएगी। संवेदनशील चार परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। नकल करने व कराने वालों को जेल भेजा जाएगा। दोपहर बाद शासन से परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग का ऑनलाइन ट्रायल भी देखा गया। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार, जीएसवीएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img