परतावल : महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के सिवान में हाईटेंशन तार की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई जिसमें गेहूं की लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई ।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया मे खेत के रास्ते 11000 वोल्टेज की तार गई हुई थी और दोपहर में करीब एक बजे के आस-पास शॉर्ट सर्किट होने के कारण चिंगारी निकली और गेहूं की फसल में जा गिरी जिससे राम रतन दास, दयानन्द पटेल, राधेश्याम, उत्तरी चंद्र पटेल आदि को मिलाकर लगभग तीन एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। इसकी सूचना लोगो ने इस्पेक्टर श्यामदेउरवा विजय राज सिंह और चौकी प्रभारी रामचरण सरोज को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
रिपोर्टर….. इकबाल अहमद






