छोटी गंडक का जलस्तर बढ़ा, घुघली बुजुर्ग गांव में कटान तेज

बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से छोटी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

घुघली, महराजगंज। बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से छोटी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदी की धारा का वेग तेज होने से किसानों की उपजाऊ खेती कटकर नदी में विलीन होने लगी है। छोटी गंडक नदी की तलहटी में बसें गांवों घुघली बुजुर्ग आदि के किसान नदी के रुख से भयभीत हो गए हैं।

लोगों का कहना है कि कटान पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया तो भारी क्षति हो जाएगी। सदर तहसील क्षेत्र के रानीपुर, मझौवा, अहिरौली, तिलकवनिया, बैकुंठी, घुघली बुजुर्ग, बिरइची, बिरइचा, टेढ़वा, विश्वनाथपुर, मेदिनीपुर का त्रिमुहानी, पकड़ियार विशुनपुर का केवटनिया, भगड़ा टोला, भिसवा उर्फ कोटिया आदि गांवों से होकर छोटी गण्डक नदी कुशीनगर में प्रवेश करती है और देवरिया तक जाती है।

इस नदी की धारा की धारा कभी इतनी तेज नहीं होती थी, लेकिन इस समय नदी की धारा वेगवती हुई है। घुघली बुजुर्ग गांव में किसानों की उपजाऊ खेती तेजी से कट रही है।नदी की धारा के कारण नदी का मूवमेंट इधर-उधर होता रहता है। नदी के रास्ता बदलने से लोगों के खेत भी प्रभावित होते हैं और लोग ठीक से सीमांकन नहीं बता पाते।पिछले वर्ष सिंचाई विभाग ने घुघली बुजुर्ग में तटबंध व ठोकर का निर्माण कराया था। लेकिन बालू कारोबारियों की कारिस्तानी के कारण अवैध बालू के खेल में ठोकर भी प्रभावित हो गए। जांच में मामला सही पाए जाने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई भी की थी। अब ठोकरों के प्रभावित होने से अब इस बात का डर हो गया है कि नदी की धारा फिर मुड़ सकती है। लोगों का कहना है कि ऐसा हुआ तो लोगों के सामने एक नई मुसीबत पेश आ जाएगी।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img