गैरूल निशा डिग्री कालेज गंगराई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को प्रेरित किया गया

मान लो तो हार है, ठान लो तो जीत है प्रियंका त्रिपाठी – न्यायधीश ( विधिक सेवा प्राधिकरण,महराजगंज)।

सिसवा मुंशी/महराजगंज

महराजगंज क्षेत्र के गैरुल निशा महिला महाविद्यालय गंगराई में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महाविद्यालय की छात्राओं को प्रेरित व सुरक्षा के बारे में विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण की न्यायधीश व सदस्य स्थाई लोक अदालत महराजगंज प्रियंका त्रिपाठी व संरक्षक मोहम्मद तक्सीम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए अपने संक्षिप्त संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। आज की महिलाएं अपनी प्रतिभा के बदौलत पायलट , इंजिनियर, डाक्टर, प्रोफेसर बन रही हैं । चूंकि आप लोग ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी हैं लेकिन फिर भी आप लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं है। आप लोग भी अपने मंजिल तक पहुंच सकते हैं । बस आप लोगों को अपनी प्रतिभा की पहचान कर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।

विद्यालय के संरक्षक मोहम्मद तक्सीम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। वे भी अपने लक्ष्य को कठिन परिश्रम से हासिल कर सकती हैं। इस अवसर पर रीना चौधरी, कहकशा खातून, उषा गौड़, आसमां खातून, सामवेद पति त्रिपाठी , मोहम्मद अकरम, इकबाल अहमद, आनन्द कुमार, समसुज्जमा, सहाबुद्दीन, आदि लोग मौजूद रहे |

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img