कस्तूरबा गांधी इण्टर कालेज गंगराई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को प्रेरित किया गया

नजीर बनकर निकली परतवाल क्षेत्र की नीतू पटेल

सिसवा मुंशी/महराजगंज

महराजगंज क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी इण्टर कालेज गंगराई में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कालेज की छात्राओं को प्रेरित व सुरक्षा के बारे में विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवी श्रीमती रीना चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां, बहन, बेटी, बहू होती है, जिनके बिना हम अधूरे होते है. स्त्री है, तो संसार है। आज की महिलाएं अपनी प्रतिभा के बदौलत पायलट , इंजिनियर, डाक्टर, प्रोफेसर बन रही हैं । आप लोग ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी हैं लेकिन फिर भी आप लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं है। आप लोग भी अपने मंजिल तक पहुंच सकते हैं । बस आप लोगों को अपनी प्रतिभा की पहचान कर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य तक्सीम अली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। यह कई देशों में एक सार्वजनिक अवकाश है, और दूसरों में सामाजिक या स्थानीय रूप से मनाया जाता है।न्यूजीलैंड में शुरू हुए सार्वभौमिक महिला मताधिकार आंदोलन से प्रेरित , आईडब्ल्यूडी की शुरुआत 20 वीं शताब्दी की शुरुआत में उत्तरी अमेरिका और यूरोप में श्रमिक आंदोलनों से हुई थी। धीरे धीरे आज पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाने लगा।

आज परतावल क्षेत्र की नीतू पटेल लोको पायलट बनकर नजीर बनी है। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। वे भी अपने लक्ष्य को कठिन परिश्रम से हासिल कर सकती हैं। इस अवसर पर साजिदा खातून,इरम फातिमा,सलमा खातून,वंदना प्रजापति आशा द्रोपति शर्मा,विमलावती देवी,अंजिरा प्रजापति,पन्नी देवी के रूप आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img