अक्षय उर्जा मामले में चीन से आगे निकला भारत, शीर्ष पर स्वीडन काबिज

अक्षय उर्जा के मामले में भारत में लगातार सुधार हो रहा है।

अक्षय उर्जा के मामले में भारत में लगातार सुधार हो रहा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत दो पायदान उपर चढ़कर 115 देशों की सूची में 76वें स्थान पर काबिज हो गया है। इस सूची में शीर्ष दो स्थानों पर स्वीडन और स्विटजरलैंड काबिज हैं।ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) में ब्राजील के अलावा केवल भारत की ऐसा है जिसकी स्थिति में सुधार देखा गया है। इस सूची में शीर्ष 10 के सभी देश यूरोपीय हैं। 

भारत में अक्षय उर्जा की क्षमता 73 गीगावाट है। जो देश की कुल उर्जा उत्पादन का 20 फीसदी है। इसका कारण सरकार द्वारा अक्षय उर्जा के क्षेत्र में लगातार किया जाने वाला कार्य है। 

इस रिपोर्ट में भारत के उर्जा सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई है। इसके लिए राजनैतिक नेतृत्व को भी जिम्मेदार बताया गया है। कहा गया है कि जटिल और पुराने उर्जा सिस्टम होने के बावजूद भारत तेजी से अक्षय उर्जा को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

इसमें कहा गया है कि भारत में अक्षय उर्जा का उत्पादन अब परंपरागत उर्जा को पीछे छोड़ने लगा है। आने वाले दिनों में भारत इस क्षेत्र में और तेजी से विकास करेगा। अक्षय उर्जा के बढ़ने का प्रमुख कारण इसके लिए सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी है। सुदूर के क्षेत्रों में सुरक्षाबल भी स्थानीय लोगों को अक्षय उर्जा के प्रयोग के लिए जागरुक करने का काम कर रहे हैं। 

जानिए शीर्ष 10 देशों के बारे में

  • स्वीडन
  • स्विटजरलैंड 
  • नॉर्वे
  • फिनलैंड
  • डेनमार्क
  • ऑस्ट्रिया
  • यूनाइटेड किंगडम
  • फ्रांस
  • नीदरलैंड
  • आइसलैंड

ये हैं सबसे पिछड़े देश

  • हैती
  • दक्षिण अफ्रीका
  • जिम्बाब्वे
  • वेनेजुएला
  • मोजाम्बिक
  • किर्गिस्तान
  • नाइजीरिया
  • मंगोलिया
  • यूक्रेन
  • लेबनान

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img