भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को थामेंगे कांग्रेस का ‘हाथ’

भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे।

भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होंगे। काफी दिन पहले ही उनका कांग्रेस में शामिल होना तय हो गया था, लेकिन आज इसपर मुहर भी लग गई। सोमवार को बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में पत्रकारों से बाचतीत में साफ कर दिया था कि इसी हफ्ते सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे।

पिछले कई हफ्तों से लगातार खबरें आ रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पर अब इस पर मुहर लगने जा रही है। भाजपा में रहकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आलोचना करने की वजह से पार्टी ने इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया है। सिन्हा की जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है। 

रविशंकर और सिन्हा दोनों ही कायस्थ वर्ग से आते हैं। इस सीट पर इस वर्ग के वोटर बड़ी संख्या में हैं। रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर साफ कर दिया था कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। सिन्हा ने ट्वीट किया था, कांग्रेस युक्त भारत का समय आ गया है। 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमला करते रहे हैं। महागठबंधन के मंच पर भी सिन्हा नजर आते रहे हैं। पार्टी के खिलाफ उनके रुख को देखते हुए पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया गया। उनकी जगह भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। 

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img