21 दिसंबर को 16 स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित होगा खुशहाल परिवार दिवस

दबंग भारत न्यूज़ – महराजगंज खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन अपनाने के संबंध में समुदाय के बीच जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए पर सरकार का पूरा प्रयास है । इस दिवस के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर एक अनूठी पहल के तहत हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम आगामी 21 दिसंबर को भी 16 स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत पिछले माह नवंबर को हुई थी।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि जिले से लेकर गाँव स्तर की उक्त स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके लिए चिकित्सा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है । इसी को ध्यान में रखते हुए पहली जनवरी 2020 के बाद प्रसव वाली वह महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था(एचआरपी) के रूप में चिन्हित गयीं थीं, नव विवाहित दम्पति (जिनका विवाह इस साल जनवरी के बाद हुआ है) और वह योग्य दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं, जैसी तीन श्रेणियों को लक्षित समूह बनाया गया है। इनकी आशा कार्यकर्ता लाइन लिस्टिंग करेंगी।

गृह भ्रमण के दौरान लक्षित समूह के उन दम्पति को चिन्हित करेंगी जो परिवार नियोजन के किसी साधन को नहीं अपना रहे हैं, उनकी काउंसिलिंग से लेकर बास्केट ऑफ़ च्वाइस में मौजूद साधनों से अवगत कराएंगी। इसके अलावा इन साधनों को अपनाने से संबंधित कोई भ्रान्ति होगी तो उसे भी आशा कार्यकर्ता दूर करेंगी। सेवाओं की उपलब्धता, स्वीकार्यता व प्रोत्साहन राशि की जानकारी देते हुए साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img