सुबह गश्त के साथ स्वच्छता का भी अलख जगा रही भिटौली पुलिस

भिटौली, महराजगंज

क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के साथ ही अब भिटौली पुलिस ने स्वच्छता को लेकर भी एक नई पहल की शुरुआत की है । इसके तहत प्रत्येक सुबह की गस्त में पुलिसकर्मी लोगों को खुले में शौच न करने के लिए भी जागरुक कर रहे हैं । इतना ही नहीं जागरूकता के बावजूद अगर लोगों की मनमानी बंद नहीं होती है तो पुलिस ने नोटिस की भी चेतावनी दी है ।

जागरूकता के बावजूद न मानने वालों को नोटिस थमाएगी पुलिस

स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जिले में विकास विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर शौचालय और चौक चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ सामुदायिक शौचालय बनवाया गया है । कई गांव को कागजों में ओडीएफ भी घोषित कर दिया गया है । बावजूद इसके कुछ गांव में लोग सड़क किनारे, नहर की पटरियों पर खुले में शौच करने से बाज नहीं आ रहे हैं ।

भिटौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि खुले में शौच बंद कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत सुबह की गस्त में जाने वाले पुलिसकर्मी गाड़ी पर स्पीकर लगाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं । इसके अलावा सभी बीट पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गांव में गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर इसके प्रति जागरूक करें । इसके बाद भी ना मानने पर ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए पुलिस की ओर से दंडात्मक नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी ।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img