ईयर फोन से गाना सुनते-सुनते गले में फंदा लगाया, कर ली खुदकुशी

27 साल के एक नौजवान द्वारा  ईयर फोन पर गाना सुनते-सुनते गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है

महराजगंज में 27 साल के एक नौजवान द्वारा  ईयर फोन पर गाना सुनते-सुनते गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। युवक अपनी पत्‍नी के मायके जाने से दु:खी था। उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। 

घटना महराजगंज के पनियरा क्षेत्र के ग्राम मुजुरी खास गांव की है। बुधवार सुबह अपने कमरे में युवक की लाश मिली। जिस समय पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक की लाश उतरवाई, उस समय भी उसके कान में लगे ईयरफोन में गाना बज रहा था। जेब में मोबाइल रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

27 वर्षीय दाताराम की शादी बीते साल दिसंबर में हुई थी। चार दिन पहले ही उसकी पत्नी नीतू मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि वह गृहकलह से परेशान था। मंगलवार की रात दाताराम की मां ने भोजन करने के लिए उसे मनाने की काफी कोशिश की लेकिन युवक नहीं माना। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घरवालों को लगा कि वह सो गया है। बुधवार की सुबह देर तक कमरा नहीं खुला तो उसके पिता ने उसे जगाना शुरू किया। काफी देर बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिवारवालों  ने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर झांककर देखा। अंदर दाताराम फंदे से लटकता दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

31 मई को पुलिस से भी हुई थी नोंकझोंक
लोगों के अनुसार 31 मई की शाम पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तो दाताराम भी बाइक लेकर उधर से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने उसकी बाइक रखवा ली थी और चालान कर मुचलके पर छोड़ दिया था।

बताया जाता है कि दाताराम के घर में आए दिन विवाद होता रहता था। पिछले साल दिसंबर में उसकी शादी हुई थी। आपसी झगड़े के चलते ही चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी।

Source – livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img