महराजगंज में सोमवार की देर शाम तीन नए कोरोना संक्रमित मिले

महराजगंज में सोमवार की देर शाम तीन नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुआ।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
डीएम डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 30 मई को भेजे गए नमूनों में तीन संक्रमित मिले हैं। दिल्ली व मुंबई से आये इन लोगों में खचौली मिठौरा, पुरंदरपुर लक्ष्मीपुर व मिश्रौलिया निचलौल के एक-एक प्रवासी शामिल हैं। वहीं, सोमवार को सदर के चेहरी निवासी एक संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हुआ। जिले में अब तक 64 संक्रमित मिल चुके हैं और इस समय 37 एक्टिव केस हैं।
अब तक कुल संक्रमित 64
एक्टिव केस 37
ठीक हो चुके 26
मौत 01






