अज्ञात कारणों से लगी आग में सैकड़ो एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनिया, जगन्नाथपुर, टोला पंडितपुर, करमहवा में आग लगने के कारण अलग-अलग स्थानों पर लगभग सैकड़ो एकड़ गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गया।जिसके कारण किसानों की लाखों रूपए की फसल जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे खडी गेहूँ की फसल मे आग लग गया आग इतना भीषण था जिसे देख कर ग्रामीण काफी भयभीत रहे।

लोगो को यह डर सत्ता रहा था की खेत मे खडी फसल के साथ साथ उनका मकान भी ना जल जाये। आग बुझाने के लिए लोग एक दुसरे को चिल्लाते दिखे। वही देर से पहुचे फायर बिग्रेड विभाग की गाड़ी समय से न पहुचने को लेकर ग्रामीण आक्रोशित भी दिखे ।वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल टीम के सहयोग के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गया।

मौके पर नौतनवा क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, थाना प्रभारी दिनेश कुमार तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।इस सन्दर्भ मे एसडीएम नौतनवा ने बताया की मौके पर तहसीलदार के द्वारा भ्रमण किया गया गेहूं का डंठल जलाते समय आग फैल कर गांव में पहुंची है।जिसका जांच कराया जा रहा है। जैसे ही गेहूं में डंठल जलाने वाले का पता चलेगा उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। और पीड़ित के लिए मुआवजा हेतु लेखपाल से आख्या मांगी गई है।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img