UP में कांग्रेस का बड़ा फैसला, सपा-बसपा और रालोद के लिए 7 सीटें छोड़ी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा फैसला करते हुए सपा-बसपा और रालोद के लिए 7 सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले गठबंधन ने कांग्रेस के लिए दो सीटों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस ने राज्य की सात सीटें बसपा-सपा-आरएलडी गठबंधन के लिए छोड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी इन सात सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस ने बसपा-सपा के लिए जिन सात सीटों को छोड़ने का ऐलान किया है उनमें सपा का गढ़ कही जाने वाली सीटें मैनपुरी, कन्नौज और फिरोजाबाद शामिल हैं। कांग्रेस ने कहा बाकी उन सीटों को भी खाली छोड़ देगी जहां से मायावती, अजीत सिंह और जयंत चौधरी लड़ेंगे।

अपना दल के लिए छोड़ी 2 सीटें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने बताया कि उन्होंने अपना दल के लिए भी दो सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। अपना दल के लिए गोंडा और पीलीभीत की सीटें खाली रखी गईं हैं।

जन अधिकार पार्टी से समझौता-
राजबब्बर ने बताया कि उन्होंने जन अधिकार पार्टी(JAP) के साथ उनका सात सीटों पर समझौता हुआ है। इस सात सीटों में पांच पर JAP चुनाव लड़ेगी जबिक दो पर कांग्रेस लड़ेगी।

उन्होंने बताया कि इससे पहले महान दल से भी बातचीत हुई है। महान दल ने कहा कि वे जो भी सीटें देंगे उनपर वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में भी साथ मिलकर लड़ेंगे। राजबब्बर ने बताया कि महान दल लोकसभा चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img