ठंडल की आग से बागीचे में लगे पेड़ जले

घुघली (महराजगंज)। क्षेत्र के मेदनीपुर गांव के पास आग लगने से दो एकड़ में फैले आम के बागीचे में लगे पेड़ जलकर राख हो गए।

घुघली (महराजगंज)। क्षेत्र के मेदनीपुर गांव के पास आग लगने से दो एकड़ में फैले आम के बागीचे में लगे पेड़ जलकर राख हो गए। गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लोगों ने बताया कि मेदनीपुर गांव के दक्षिण बागीचे के समीप एक किसान द्वारा डंठल जलाया जा रहा था। इस बीच चिंगारी बागीचे में पहुंची, जिससे सर्वदेव कृष्ण त्रिपाठी, रामप्रीत एवं दो अन्य लोगों का बागीचा जलकर राख  हो गया। आग लगने के दौरान अफरातरफ मच गई।

लोगों का यह लगा कि आग तेज हुई तो गांव में पहुंच जाएगी। लेकिन लोगों ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मेहनत की। करीब घंटे पर बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, ग्राम कतरारी में लगी आग से 60 से 70 ट्राली स्टोर किया हुआ भूसा जलकर राख हो गया। इसकी सूचना साबिर अली ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग बुझने से पहले सारा भूसा जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार दो बार पहले भी इसी तरह भूसा में आग लग चुका है। साबिर अली भूसा को स्टोर करके रखते थे और कुछ दिनों के बाद अच्छे दाम पर इसे बेच देते थे। लेकिन इस बार उनका यह सौदा घाटे का हो गया। उधर, कलेक्ट्रेट परिसर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तार के नीचे उगी हुई बड़ी बड़ी घास जलने लगी। हालांकि थोड़ी देर बाद आग अपने आप बुझ गई। तेज हवा चलने पर आपस में रगड़ खाने पर निकली चिंगारी से आग लगी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img