कई सड़कों का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस दौरान   गोरखुपर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण किया गया, वहीं गोरखपुर जिले के करमैनी से महराजगंज के परतावल के बीच बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 328 का शिलान्यास भी किया गया। केंद्रीय सड़क निधि से प्रस्तावित कुछ सड़कों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।विज्ञापन

इस मौके पर सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश, प्रदेश व जिले में सड़कों का जाल बिछा दिया है। इससे न केवल सड़कों पर रफ्तार बढ़ रही है बल्कि त्वरित विकास भी हो रहा है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद के अथक प्रयासों से जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क बन रही है। आगे भी प्रयास जारी रहेगा। लंबे समय से प्रस्तावित बस्ती-मेंहदावल-कप्तानगंज-तमकुही (बीएमसीटी) मार्ग जो परतावल से बस्ती तक एनएच 328 घोषित है, उसका शिलान्यास हो जाने से क्षेत्रीय लोगों को खुशी है। इसी प्रकार कतरारी से परतावल तक प्रस्तावित फोरलेन तथा महराजगंज-निचलौल मार्ग भी एनएच घोषित हो चुका है। इसका कार्य भी प्रगति पर है।

उधर, सड़कों का विवरण देते हुए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि केंद्रीय मार्ग निधि से बनने वाले कप्तानगंज-सिसवां-निचलौल-ठूठीबारी-नौतनवां के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य भी प्रगति पर हैं। घुघली-शिकारपुर मार्ग का कार्य पूरा हो चुका है। राज्य योजना के तहत लक्ष्मीपुर ब्लॉक मुख्यालय को टू-लेन से जेाड़ने का कार्य भी पूरा हो गया है। केंद्रीय सड़क निधि में बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम भी पूरा हो गया है। नौतनवां-खनुआ मार्ग, निचलौल-बैदौली-झुलनीपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि झुलनीपुर चंदा गुलरभार नहर सेवा, महराजगंज-चौक मार्ग, विभिन्न बसावटों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित 41 ग्रामीण मार्गों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत प्रस्तावित 17.18 किमी. सड़क के निर्माण का काम भी प्रगति पर है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, एनएच के सहायक अभियंता आरके सिंह तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुग्रीव आदि मौजूद रहे।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img