ब्रिटेन की कोर्ट से विजय माल्या को झटका, प्रत्यर्पण रोकने वाली याचिका खारिज |

लंदन. भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन की कोर्ट ने झटका दिया है.

लंदन. भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटेन की कोर्ट ने झटका दिया है. उसके प्रत्यर्पण रोकने वाली अर्जी खारिज कर दी गई है. ऐसे में अब उसके भारत आने का समय और नजदीक हो गया है. माल्या को अब लगने लगा है कि उसका जेल जाना तय है इसलिए पिछले दिनों उसके वकीलों ने कोर्ट में कहा था कि मेरे मुवक्किल भारतीय बैंकों को संतुष्ट करने के लिए शानो शौकत की जिंदगी छोड़ना चाहते हैं.

भगोड़े माल्या पर भारतीय बैंकों के करीब 1.14 अरब पाउंड बकाया हैं. कोर्ट के आदेश के अनुसार हर सप्ताह वह 18,325.31 पाउंड खर्च कर सकता है. पिछले सप्ताह ब्रिटेन की कोर्ट में सुनवाई के दौरान माल्या ने इस राशि को घटाकर 29,500 पाउंड मासिक करने की पेशकश की थी. बता दें, विजय माल्या ट्विटर के जरिए लगातार अपनी बात सामने रखता है. पिछले दिनों उसने ट्वीट कर कहा था कि बैंकों के जितने मेरे ऊपर बकाये हैं, उससे अधिक की वसूली की जा चुकी है. इस बात की पुष्टि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में की है. ऐसे में बेवजह मुझे निशाना बनाया जा रहा है और भगोड़ा घोषित किया गया है. माल्या ने तो यहां तक कहा कि वर्तमान में जिन शेयरों और मेरी संपत्ति को बेचकर कर्ज चुकाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है,

यह सबकुछ तो मैंने पहले ही अपने प्रस्ताव में शामिल किया था. मैंने मद्रास हाईकोर्ट के सामने जो प्रस्ताव रखा था, उसमें मैंने इन संपत्ति को बेचकर कर्ज चुकाने का जिक्र किया था, लेकिन मेरी बात नहीं मानी गई. शायद यह जेल जाने का ही डर है कि माल्या ने ट्वीट कर यह भी कहा था कि मैं 1992 से ब्रिटेन का नागरिक हूं.

Source :- www.enavabharat.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img