नहीं रहे दुनिया को PDF का तोहफा देने वाले चार्ल्स गेश्की

टेक्नोलॉजी

दबंग भारत न्यूज़ – सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब (Adobe) के सह-संस्थापक और ‘पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मट’ (PDF) तकनीक का विकास करने वाले चार्ल्स ‘चक’ गेश्की का निधन हो गया. वह 81 वर्ष के थे. एडोब कंपनी के अनुसार गेश्की का शुक्रवार को निधन हो गया. वह सैन फ्रांसिस्को बे एरिया के लॉस आल्टोस उपनगर में रहते थे.

एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में लिखा, ‘यह पूरे एडोब समुदाय और प्रौद्योगिकी जगत के लिए बड़ी क्षति है जिनके लिए वह (गेश्की) दशकों तक मार्गदर्शक और नायक रहे.’ नारायण ने लिखा, ‘एडोब के सह-संस्थापक के रूप में चक और जॉन वार्नोक ने एक परिवर्तनकारी सॉफ्टवेयर बनाया था जिसने लोगों के सृजन और संचार के तरीके को बदल दिया.

उन्होंने कहा, ‘चक ने कंपनी में नवोन्मेष के लिए अथक प्रयास किए और उसके परिणामस्वरूप ही पीडीएफ, एक्रोबेट, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और फोटोशॉप जैसे बड़े बदलावकारी सॉफ्टवेयर विकसित हुए.’ गेश्की की पत्नी नैन्सी ने कहा कि उनके पति को अपने परिवार पर गर्व था. साल 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गेश्की और वरनॉक को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी से नवाजा था.

मर्क्युरी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 1992 में गेश्की के अपहरण का प्रयास किया गया था. हालांकि, इसमें वे सुरक्षित रहे थे. दरअसल, काम पर आने के दौरान गेश्की पर दो लोगों ने बंदूक की नोक पर गेश्की को रोका और उन्हें लेकर हॉलिस्टर ले गए. यहां उन्हें 4 दिनों तक रखा. इस मामले में एक संदिग्ध को 6 लाख 50 हजार डॉलर की फिरौती की रकम के साथ पकड़ा था

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img