एयर इंडिया, विस्तारा समेत कई एयरलाइंस ने शुरू की बुकिंग

एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइंस ने 25 मई से दुबारा शुरू हो रही घरेलू उड़ानों के लिए शुक्रवार से बुकिंग शुरू कर दी

एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइंस ने 25 मई से दुबारा शुरू हो रही घरेलू उड़ानों के लिए शुक्रवार से बुकिंग शुरू कर दी। वहीं किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी गोएयर का घरेलू परिचालन एक जून से शुरू होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिचालन और नियामक से जुड़ी कुछ दिक्कतों के कारण गोएयर को देरी हो रही है। गोएयर को छोड़ शेष सभी भारतीय विमानन कंपनियों ने शुक्रवार से टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ट्विटर पर कहा था कि सभी हितधारकों के लिये व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत 25 मई से विमानन कंपनियों को घरेलू परिचालन की अनुमति दी जाएगी।  एक सूत्र ने कहा, “हमारे पास एक जून से बुकिंग है क्योंकि सरकार ने पहले एयरलाइंस को 31 मई तक बुकिंग लेने से रोक दिया था। हमारे पास पायलटों को सिम्युलेटर प्रशिक्षण प्रदान करने और कुछ लाइसेंसों के नवीनीकरण से जुड़े कुछ मुद्दे भी हैं। इन सभी मुद्दों को हल करने में कुछ दिन लगेंगे। इस कारण से, हमें एक जून से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने की उम्मीद है।”

घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू

एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइंस ने 25 मई से दुबारा शुरू हो रही घरेलू उड़ानों के लिए शुक्रवार से बुकिंग शुरू कर दी। एयर इंडिया ने दोपहर बाद 12.30 बजे बुकिंग शुरू की। एयर इंडिया ने बताया कि सीधे एयरलाइंस की वेबसाइट के अलावा प्राधिकृत एजेंटों या बुकिंग कायार्लयों से भी टिकट बुक हो सकते हैं। विस्तारा ने बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते बताया कि उड़ानों की संख्या कम रहेगी। सरकार ने पूर्व में मंजूरी ग्रीष्मकालीन समय-सारणी की तुलना में एक-तिहाई उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img