मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है

अमिताभ की जिंदगी में ‘दीमक’ की तरह चिपके आयुष्मान, मज़ेदार है ट्रेलर

इंतजार खत्म! अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। 2 मिनट 41 सेकेंड का ट्रेलर काफी मज़ेदार है। ट्रेलर में दोनों के बीच तीखी नोंक-झोंक दिखाई है जो आपको एंटरटेन करेगी। ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना, हवेली के मालिक और  किराएदार के रूप में नज़र आएंगे।  जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती है।

ट्रेलर की शुरुआत होती है आयुष्मान खुराना की चिड़चिड़ाहट के साथ क्योंकि कोई उनके कमरे का बल्ब चुराकर ले गया है। आयुष्मान लखनऊ की एक हवेली में किराएदार बनकर रह रहे हैं, और इस हवेली के मालिक हैं मिर्जा यानी अमिताभ बच्चन जो की आयुष्मान यानी बांके को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अमिताभ बिल्कुल नहीं चाहते कि आयुष्मान उनकी हवेली में रहें और वो उन्हें हवेली से निकालने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। बांके और मिर्जा की नोंक-झोंक देखकर आपको पुराने कार्टून टॉम एंड जेरी की याद आ जाएगी। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी मज़ेदार है। 

आपको बता दें कि गुलाबो-सिताबो पहले 12 अप्रेल 2020 को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई और सब कुछ रुक गया। ऐसे में फिल्मों की रिलीज़ भी रुक गई। गुलाबो- सिताबो के मेकर्स ने लॉकडाउन खुलने का इंतज़ार किया, लेकिन लंबे इंतजार के बाद उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी कि फिल्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज़ होगी।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img