
भिटौली/ महराजगंज
घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 स्थित अगया लेविल क्रॉसिंग पुल के निकट दुर्गा मंदिर के सामने धर्मपुर चौराहा जा रहे एक साइकिल सवार 45 वर्षीय युवक को शिकारपुर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात अनियंत्रित मारुति कार ने पीछे से बुरी तरह रौंद डाला।गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया है जहां उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज भेज दिया दोपहर बारह बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी ।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरौली निवासी रमेश गुप्ता पुत्र श्यामलाल उम्र 45 वर्ष प्रतिदिन की तरह सुबह तड़के लगभग5 बजे साइकिल से धर्मपुर चौराहा स्थित अपनी मिठाई एवं जलपान की दुकान पर जा रहे थे कि अगया पुल पर ही एक मारुति कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।अनियंत्रित मारुति की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह साइकिल को अपने साथ लेकर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर टोल प्लाजा के निकट तक ले गई और चालक को कार में फंसी साइकिल को रुक कर छुड़ाना पड़ा।कार चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया है।





