एसडीएम को मजदूरों ने पत्रक देकर जांच की मांग की

महराजगंज के निचलौल ब्लाक के ग्राम मिश्रौलिया के मनरेगा मजदूरों ने फावड़ा व टोकरी लेकर निचलौल तहसील गेट पर शनिवार दोपहर में प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मनरेगा कार्य में चहेते मजदूरों को काम पर लगाकर अन्य लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने का प्रधान पर आरोप लगाया। एसडीएम को मजदूरों ने पत्रक देकर जांच की मांग की।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
मिश्रौलिया निवासी मोहम्मद गौश, झिनकू, ब्रह्मा चौहान, शैलेश, चन्नर, राजेश, अंजनी, आरती, बंधन आदि का कहना है कि गांव में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत चकरोड भराई व अन्य कच्चा काम कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि इन कार्यों में रोजगार सेवक द्वारा केवल अपने चहेते मजदूरों को ही लगाया जा रहा है जबकि भूमिहीन व गरीब जाबकार्ड धारकों को काम पर नहीं लगाया जा रहा है। इनका आरोप है कि इन लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर पाल ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम कराने का निर्देश है। इसके लिए मजदूरों को सचेत किया जा रहा है तो मजदूर उल्टे ही काम पर न लगाए जाने का आरोप मढ़ रहे हैं।
Source :- livehindustan.com






