यूपी सरकार दूसरे राज्यों से आ रहे श्रमिकों के लिए 10 हजार बसें उतारेगी

चालक परिचालकों की ड्यूटी, सुरक्षा उपकरण और सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखने के लिए कहा गया है

परिवहन निगम मुख्यालय से कोविड 19 के अंतर्गत आपातकाल में बस संचालन को लेकर आदेश जारी किया गया है। जिसमें बसों की सफाई-धुलाई करके सेनेटाइज करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र में अधिक से अधिक बसों को तैयार रखने के लिए कहा गया है। जिसमें चालक परिचालकों की ड्यूटी, सुरक्षा उपकरण और सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के लिए अपने यूपी रोडवेज विभाग 10 हजार बसों का बेड़ा सड़क पर उतारेगा। प्रदेश के 115 बस डिपो के अधिकारियों को बसों को जल्द से जल्द ऑन रोड करने के लिए निर्देश भेजे गए हैं। इन बसों के जरिए आगामी दिनों में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले लोगों को नि:शुल्क घर पहुंचाया जाएगा।

पैदल आ रहे लोगों को बसें अभी नहीं
राजस्थान, हरियाणा और पंजाब राज्यों से पैदल चलकर यूपी के सीमा में प्रवेश करके वाले श्रमिकों को रोडवेज बसों की सुविधा अभी नहीं मिलेगी। निगम मुख्यालय के नोडल अधिकारी पीआर बेलवारियार ने बताया कि अभी उन्हीं श्रमिकों को बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो रजिस्ट्रेशन कराकर ट्रेन अथवा अन्य गैर राज्यों के परिवहन सेवा से यूपी की सीमा में आ रहे हैं।

प्रदेश लौट रहे हर प्रवासी की जांच हो रही: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन की समीक्षा बैठक में कहा कि आने वाले हर प्रवासी के स्वास्थ्य की जांच उस जिले के क्वारंटीन सेंटर पर अनिवार्य रूप से हो रही है। स्वस्थ लोगों को उनके घर इस हिदायत के साथ भेजा जा रहा है कि वे घर पर होम क्वारंटीन के मानकों का अनुपालन करेंगे। संदिग्ध को पूरी जांच के लिए सेंटर में ही आइसोलेट कर दिया जा रहा है। घर जाने वाले हर श्रमिक को अनिवार्य रूप से भरण-पोषण के लिए एक हजार रुपये और तय मात्रा में खाद्यान्न भी दिया जा रहा है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img