PF पर ब्याज दर बढ़ी, देश के छह करोड़ भविष्यनिधि खाता धारकों को होगा फायदा

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने आम आदमी को एक और बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पीएफ (PF) समेत 10 भविष्य निधियों पर तीन महीने का ब्याज घोषित कर दिया है।

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने आम आदमी को एक और बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पीएफ (PF) समेत 10 भविष्य निधियों पर तीन महीने का ब्याज घोषित कर दिया है। इसमें अब जमा धन पर 8 फीसदी ब्याज मिलेगा। ईपीएफओ (EPFO) की अधिसूचना के मुताबिक नई दरें पहली जनवरी से लागू होंगी। इसका सीधा फायदा देश के छह करोड़ खाताधारकों को होगा।

केंद्र सरकार बीती तिमाही से पहले 7.8 फीसदी ब्याज दे रही थी। अब नई अधिसूचना के मुताबिक पहली जनवरी से 31 मार्च 2019 तक पीएफ समेत दस भविष्य निधियों पर 8 फीसदी ब्याज मिलेगा। ईपीएफओ ने सभी विभागों को नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि यह ब्याज बीती तिमाही के बराबर ही जारी रखा गया है लेकिन जमा धन पर उससे पहले ब्याज .2 फीसदी से कम मिलेगा। 

ईपीएफओ जल्द देगा यह तोहफा: इसके साथ ही ईपीएफओ जल्द एक और बड़ा फैसला कर सकता है। इसके तहत अंशधारकों को अपने कोष से शेयर बाजार में किए जाने वाले निवेश को बढ़ाने या घटाने का विकल्प मिल सकता है। 

ईपीएफओ इसके अलावा कई अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ और कोष के प्रबंधन के डिजिटल सा धन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा सकता है। वर्तमान में ईपीएफओ खाताधारकों के जमा का 15 प्रतिशत तक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश करता है। इस मद में अब तक करीब 55,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। वर्तमान में ईपीएफओ के दायरे में 190 उद्योगों से जुड़े 20 करोड़ से अधिक ईपीएफओ खाते और 11.3 लाख इकाइयां आती हैं।

नया सॉफ्टवेयर विकसित हो रहा है
खाताधारकों की सुविधा के लिए ईपीएफओ एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है जो पीएफ में कैश और ईटीएफ के हिस्से को अलग-अलग दिखाएगा। फिलहाल जब भी कोई पीएफ अकाउंट लॉग इन करता है सिर्फ एकमुश्त रकम दिखाई देती है। किसी को अभी यह नहीं पता चलता है कि उनके पैसे को ईपीएफओ कहां और कितना निवेश कर रहा है। नई प्रणाली लागू होने के बाद पीएफ अकाउंट देखने पर यह भी पता चलेगा कि पैसा कहां निवेश किया जा रहा है। यही नहीं, शेयर बाजार में निवेश का हिस्सा घटाने या बढ़ाने का फैसला भी यहीं लिया जा सकेगा।

इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
इस दायरे में सामान्य भविष्यनिधि, अंशदायी, अखिल भारतीय सेवा, राज्य रेलवे भविष्यनिधि, सामान्य भविष्यनिधि रक्षा सेवाएं, भारतीय आयुध विभाग, भारतीय आयुध कारखाना कामगार, भारतीय गोदी नौसेना कामगार, रक्षा सेवा अधिकारी और सशस्त्रसेना कार्मिक भविष्यनिधि आएंगे।

Sources :- livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img