पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई की गयी मासिक समीक्षा

महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – महराजगंज पुलिस अधीक्षक  प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 22-03-2021 को पुलिस लाइन महराजगंज में “विशेष किशोर पुलिस इकाई”की मासिक समीक्षा एवं नियोजन बैठक एस एस बी 22 वीं के उप सेनानायक  मनीष कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें मानव तस्करी निषेध थाना महराजगंज के प्रभारी  शकील अहमद, सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी,श्रम प्रवर्तन अधिकारी फरेंदा, चाइल्ड लाइन महराजगंज के श्याम सिंह, चाइल्ड लाइन निचलौल एवं नौतनवा के प्रतिनिधि, मानव सेवा संस्थान, प्लान इण्डिया,एक्सन एड के कार्यक्रम समन्वयक, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के सिस्टर लिंसी, मानव तस्करी निषेध युनिट एस एस बी 66 वीं के प्रतिनिधि सहित महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सामूहिक भजन से शुरू हुआ।

निम्न विन्दुओं पर चर्चा किया गया।
1- प्रत्येक थाने से बच्चे की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज होना हैं एवं उनका रिपोर्ट भी संकल्पित है।
2-पुलिस द्वारा प्राप्त देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों, लावारिस शिशूऔ, पाक्सो एवं अन्य धाराओं में बालिकाओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत की स्थिति।
3- सभी थाने में बाल कल्याण पुलिस अधिकारी का नाम एव नंबर लिख दिया गया है। बदले हुए बाल कल्याण पुलिस अधिकारी का नाम अपडेट करना है।
4 -थाने पर एक रजिस्टर बच्चो से सम्बंधित रखा गया है। उसको नियमित अपडेट करते हुए प्रत्येक बैठक में रजिस्टर लेकर ही आना है।
5 -पास्को की प्रत्येक थाने की स्थिति पर चर्चा।
6 -बाल कल्याण पुलिस अधिकारी अपनी समस्या खुल के मीटिंग में रखे । एवं चर्चा करते हुए उचित सुझाव दिया गया है।
7- सभी थानों से बाल कल्याण पुलिस अधिकारी आये है।
8-जेजे एक्ट,पाक्सो एवं ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर निचलौल ,नौतनवा, फरेंदा, सदर महाराजगंज में संवाद दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम एवं जनपद में कार्यरत संस्थाओं के साथ बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं महिला कांस्टेबल को प्रशिक्षित किया जायेगा। 

उपरोक्त विन्दुओ पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया है कि क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। एवं बच्चों से सम्बंधित रजिस्टर प्रत्येक थानों में फरवरी से ही अपडेट किया जा रहा है, आगे भी जारी रहेगा। और बाल श्रम मे लिप्त बच्चों को छुड़ाकर शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ाव करना है। अन्त में उप सेनानायक महोदय श्री मनीष कुमार मीणा ने निर्देशित किया कि आज की कार्यवाही सभी सम्बंधित विभागों में जाना है। बैठक का संचालन पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के इण्टरवेसन आफिसर श्रवण कुमार ने किया।

Hot this week

फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा

महराजगंज - महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक...

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

Topics

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img