सीनियर बालिका वर्ग में नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी व बालक वर्ग में ज्ञानी देवी रामबरन इंटर कालेज पुरैना अव्वल

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास-आमीर हुसैन


भिटौली/ महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – विकास खंड परतावल के दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयागनगर भैंसा में आयोजित जिला स्तरीय अन्तरविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी व दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा के बीच खेला गया जिसमें शुरु से ही बढ़त बनाते हुए नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी की टीम ने 23प्वाइंट से मैच जीत लिया।


जूनियर बालिका वर्ग का पहला मैच नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी व एमजीएम इंटर कालेज गंगराई के बीच खेला गया। जिसमें नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी ने लागातार बढ़त बनाते हुए 20प्वाइंट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा ए व बी के बीच खेला गया जिसमें दुर्गावती देवी ए की टीम पांच प्वाइंट से मैच जीत फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी व दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा ए टीम के बीच खेला गया जिसमें नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी ने आठ प्वाइंट से मैच जीत फाइनल खिताब अपने नाम किया। सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा व ज्ञानी देवी रामबरन
इंटर कालेज पुरैना के बीच खेला गया जिसमें ज्ञानी देवी रामबरन इंटर कालेज की टीम ने 14प्वाइंट से मैच जीत सीनियर बालक वर्ग का फाइनल खिताब अपने नाम किया।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन व भाजपा के जिला मंत्री बैजनाथ पटेल व भारतीय स्टेट बैंक भिटौली के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार और भारतीय स्टेट बैंक के बी डी एम देव कुमार पांडेय ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।सपा जिलाध्यक्ष अमीर हुसैन ने कहा कि खेल का जीवन में बड़ा महत्व है। खेल से भाई चारे की भावना बढ़ती है। शारीरिक और मानसिक विकास होता है । भाजपा जिला मंत्री बैजनाथ पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभा निखरती है।प्रतियोगिता के निर्णायक कबड्डी एसोसिएशन के विवेक वर्मा, कमरुद्दीन, दुर्गेश आजाद रहे। कमेंट्री कृष्णानंद द्विवेदी व रघुवंश मणि ने किया। इस दौरान कबड्डी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अलीरजा, चेयरमैन तैजुल्लाह सिद्दीकी, विद्यालय के संरक्षक उपेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य दिनकर उपाध्याय, उपप्रधानाचार्य सुशील शुक्ल, धनंजय मुनि पांडेय, कृष्ण मोहन जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, रमेश पटेल, महेंद्र उपाध्याय,भगीरथ जायसवाल,अल्ताफ हुसैन,
राजेश तिवारी,अश्वनि गुप्ता, अवतार गुप्ता, करुणा मणि पटेल, विंदू पांडेय, मनीष पटेल,आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img