ओमिक्रोन वैरिएंट का चंडीगढ़ में अलर्ट, शहर के सभी स्कूल होंगे बंद

देश – चंडीगढ

दबंग भारत न्यूज़- कोरोना संक्रमण अब स्कूलों तक पहुंच चुका है। शहर में एक प्राइवेट स्कूल का स्टूडेंट और सरकारी स्कूल की शिक्षिका कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में महामारी के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए शहर के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। शहर के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर छुट्टियों की घोषणा की गई है। सभी स्कूल 9 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। यह निर्णय विभाग ने शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए लिया है। बता दें कि अमूमन दिसंबर में स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां होती थीं, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियों में बढ़ोतरी की गई है। एकेडमिक कलैंडर में शिक्षा विभाग ने 27 दिसंबर 2021 से पांच जनवरी 2022 तक शहर के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों करने की घोषणा की थी, लेकिन शहर में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए स्कूलों को ज्यादा दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है। विभागीय जानकारों की माने तो अभी नौ जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, यदि जरूरत हुई तो छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है, ताकि बच्चों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहा जा सके।

इलेक्शन ड्यूटी में लगे टीचर्स को राहत नहीं

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए विभाग ने भले ही स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है, लेकिन नगर निगम चुनाव में ड्यूटी पर लगे टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ को कोई राहत नहीं मिलेगी। चुनाव ड्यूटी में लगे स्कूल स्टाफ को 21 दिसंबर को चुनाव का चार्ज संभालते हुए मतगणना तक सेवाएं देनी होंगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षक छूट्टियां ले सकेंगे।

स्कूल में आ रहे हैं कोरोना के केस

शहर में कोरोना की संभावित तीसरी लहर और नए वैरिएंट की शहर में पुष्टि होने के बाद शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि स्कूलों से स्टूडेंट्स और शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं लेकिन किसी में अभी तक नए वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि जो बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है वह इटली से लौटे युवक के संपर्क में आया था, जिसमें नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि हो चुकी है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img